दीपावली पर श्री दादू महाराज संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को प्रसाद वितरण
दीपावली पर श्री दादू महाराज संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को प्रसाद वितरण
भोपाल से संतोष योगी की रिपोर्ट
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 (अमावस्या, दीपावली के पावन अवसर पर) श्री दादू महाराज संस्थान, भोपाल द्वारा समाजसेवा की भावना के तहत 1100 क्वार्टर स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं अन्य स्थानों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान की ओर से 50 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को चुड़ा, चकली, मीठे खुरमे एवं बेसन लड्डू का प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में अंतरा सावरीकर एवं आनंद सावरीकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दीपावली के इस अवसर पर संस्थान ने सभी से आग्रह किया कि इस पर्व को केवल दीप जलाकर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाकर मनाएं।
