भोपाल हेडलाइंस 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

सर्व यादव समाज की श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा संपन्न 

 

भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्व यादव समाज मिलकर बोर्ड ऑफिस चौराहे से लिंक रोड नंबर दो छठ घाट के पास श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकाली गई।

 जिसमें दो जे.सी.बी के माध्यम से हर चौराहे पर पुष्प वर्षा की गई।

  नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण के रूप में बग्गी पर सवार थे।

 यह शोभा यात्रा नए भोपाल में प्रथम बार निकल गई। भोपाल के सभी लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया भोपाल के जितने यादव समाज के संगठन थे सभी ने अपनी भागीदारी निभाई। जिसमें ढोल नगाड़े तासे रास्ते में सभी गाते बजाते हुए चल रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के धुन पर लोगों ने नृत्य भी किया उत्साह का यह एक बहुत बड़ा हुजूम था।

 शोभा यात्रा में लोगों का प्रसंचित मन और उत्साह देखते ही बनता था। 

अंत में जाकर शोभायात्रा श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आरती के साथ संपन्न हुआ। 

शोभायात्रा में आए हुए सभी अतिथि गणों का, सभी यादव समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण, महिलाएं युवा साथियों सभी का हार्दिक हार्दिक अभिनंदन स्वागत है।

 जय यादव जय माधव