श्रीकांत अवस्थी का जन्मदिन आज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित
श्रीकांत अवस्थी का जन्मदिन आज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।मानवाधिकार सुरक्षा–संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत अवस्थी का जन्मदिन 12 दिसंबर को विशेष रूप से सेवा-भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री अवस्थी स्वयं वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “जन्मदिन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य निभाने का अवसर होना चाहिए। वृक्षारोपण से हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं।”श्री अवस्थी ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता भी इस दिन विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ करेंगे, जिनमें—वृक्षारोपण पर्यावरण जागरूकता अभियान जरूरतमंदों की सहायता स्वच्छता संदेश प्रसार
इस पहल का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि पर्यावरण संरक्षण एक जिम्मेदारी है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।
यह सेवा भावना पर आधारित जन्मदिन कार्यक्रम समाज में प्रेरणा का संदेश दे रहा है।
