विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। गांधीनगर क्षेत्र में विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया, यह कथा 25 दिसम्बर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से 05 बजे तक श्री साई स्कूल ग्राउंड, गांधीनगर, भोपाल में आयोजित होगी, कथा व्यास संत श्री जयकिशन दास जी महाराज (राष्ट्रीय धर्म प्रचारक, विश्व हिन्दू राष्ट्रीय सेना) रहेंगे, कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री रामेश्वर शर्मा विधायक हुजूर विधानसभा शामिल रहेंगे, वहीं गुरुवार 01 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा उस दिन कथा दोपहर 03 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगी, इस धार्मिक आयोजन का आयोजन सभी श्रद्धालुओं एवं गांधीनगर भोपाल के निवासियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिनमें गोलू मेवाड़ा, हरिओम वर्मा, शमशेर पाटिल, हरीश मोटवानी, अंजू सिंह जिला मंत्री, राधा राजपूत मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं, आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
