श्री लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है
श्री लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है
संतोष योगी की खबर
भोपाल/श्री लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित राम किशोर वैदिक जी ने दुर्योधन और विदुर के चरित्र को बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया उन्होंने कहा कि, जब भगवान श्री कृष्ण मैत्री संधि का प्रस्ताव लेकर दुर्योधन के पास पहुंचे तो दुर्योधन का अभिमान देखकर भगवान ने उसके छप्पन भोग को ठुकरा दिया और विदुर जी के घर पर भगवान ने केले के छिलके का भोग लगाया और इस प्रकार यह सिद्ध कर दिया कि भगवान सिर्फ भाव के भूखे होते हैं।
कथा का विश्राम भगवान शंकर के विवाह से हुआ तथा जैसे ही आचार्य पंडित अमितानंद जी ने सुमधुर वाणी में भजन प्रस्तुत किए सभी श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य कर उन्होंने भगवान शंकर के विवाह को एक विशाल उत्सव के रूप में मनाया।
कथा के आयोजक एडवोकेट श्रीमती राजश्री पांडे एवं श्री राजकुमार पांडे जी ने बताया कि आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की तथा मंदिर प्रबंधक श्री के.के पांडे जी ने बताया कि दिनांक 19 नवंबर को विशाल भंडारे के कथा का विश्राम होगा।
