भोपाल हेडलाइंस 

भोपाल से संतोष योगी की खबर 

विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रीमद् भागवत कथा 13 से 19 अगस्त तक लीलावती हॉस्पिटल परिसर में ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता की प्रेरणा से आयोजन

 

भोपाल। श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ बुधवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा का वाचन पूज्य गुरुदेव श्री शैलेंद्र कृष्ण जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन के मुख्य यजमान डॉ. वीरेंद्र सैनी, श्रीमती मोनिका सैनी एवं सरपंच वीरू सैनी ने बताया कि इस कथा का आयोजन ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता से प्रेरित होकर किया गया है उन्होंने कहा कि जैसे हमारी सेना ने देश की सुरक्षा में ऐतिहासिक सफलता पाई है, उसी भावना से हम चाहते हैं कि देश में धर्म और राष्ट्रभक्ति दोनों जीवित रहें। सेना का यह कार्य हम सभी के लिए गर्व का विषय है और इसी सम्मान के प्रतीक स्वरूप सैनी परिवार ने यह कथा आयोजित की है सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। कथा प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक लीलावती हॉस्पिटल, बैरसिया बायपास रोड, भोपाल (जगदीशपुर के पास) में आयोजित होगी।