श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 26 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित

 

कमलेश योगी की खबर

 

नर्मदापुरम। परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से तपोमूर्ति ब्रम्हलीन पूज्य स्वामी ओकारानंदजी निरी के मार्गदर्शन में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक पुलिस थाना के पीछे कुंड कला मार्ग, शिवपुर तहसील, जिला नर्मदापुरम में किया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालु सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ ले सकते हैं, कार्यक्रम में कलश यात्रा 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से, कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक, गंगा पूजन 1 फरवरी को प्रातः 9 बजे, पूर्णाहुति कथा 1 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक और भण्डारा 1 फरवरी को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा, इस अवसर पर तपोमूर्ति ब्रम्हलीन पूज्य संत श्री स्वदास जी महाराज, आचार्य पं. गोपाल कृष्ण जी महाराज (वृंदावन धाम) सहित अनेक संत और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे, आयोजन के निवेदक श्री नारायण प्रसाद यादव (वेवाड़ा), पवन यादव (यू.एस.ए.) और अनुराग यादव (शिवपुर) हैं और कथा आयोजन के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और सनातन परंपरा का संदेश मिलेगा तथा सभी उपस्थित लोग राधे राधे के मंत्रों के साथ आध्यात्मिक आनंद और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे, संपर्क सूत्र 9993153657, 9893660673।