शुभांगना राजे बनीं भोपाल–रायसेन की प्रभारी युवा कांग्रेस

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश की उपाध्यक्ष शुभांगना राजे को भोपाल एवं रायसेन जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति पर शुभांगना राजे ने कहा कि वे सभी साथियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने हेतु पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा, “भोपाल और रायसेन के लिए यूथ कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मैं आभारी हूँ। मैं अपनी जिम्मेदारियों को अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं के साथ निभाऊँगी।”

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि शुभांगना राजे के नेतृत्व में भोपाल एवं रायसेन में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।