नवरात्र पर फूटकर व्यापारी महासंघ की समाजसेवी पहल
नवरात्र पर फूटकर व्यापारी महासंघ की समाजसेवी पहल
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
सिराली। नवरात्रि के पावन अवसर पर फूटकर व्यापारी महासंघ ने समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सिराली भेरू चौकी स्थित शासकीय स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को पाठ्य सामग्री, पेन, कॉपी और फल वितरित किए।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में महासंघ अध्यक्ष शैख असलम, उपाध्यक्ष बंधु नामदेव, उपाध्यक्ष महेंद्र मालवीय मीडिया प्रभारी शिवम् सोनी, सदस्य गुड्डा मालाकार, आशीष योगी सोमेश मालाकार, मनीष मालाकार, रामकृष्ण चौरे, महेश, अरुण सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
बच्चों को संबोधित करते हुए महासंघ पदाधिकारियों ने संदेश दिया कि “शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है।” उन्होंने बच्चों को डिप्टी कलेक्टर बनीं शिवानी उइके का उदाहरण देते हुए प्रेरित किया कि मेहनत और लगन से कोई भी ऊँचाइयों को छू सकता है।
“फूटकर व्यापारी महासंघ हमेशा समाज के साथ खड़ा है। हर पीड़ा, हर संकट में संघ तत्परता से सहयोग करेगा। संघ सिर्फ व्यापारियों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का परिवार है।”
इस पहल का मुख्य उद्देश्य था –
बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना
समाज में एकता और सहयोग की भावना जगाना
हर वर्ग में यह विश्वास जगाना कि महासंघ सदैव साथ खड़ा है
