श्री नारायण गुरु मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा की 15वीं वर्षगांठ मनाई गई

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। श्री नारायण संदेश परिषद, मध्यप्रदेश द्वारा श्री नारायण गुरु मंदिर, कान्हा कुंज कॉलोनी, कोकर रोड, भोपाल में प्राणप्रतिष्ठा समारोह की 15वीं वर्षगांठ 26 नवम्बर 2025 को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। संस्था जगतगुरु श्री नारायण गुरु के उपदेशों और विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महागणपति होमम् से हुई, जिसके बाद कलश पूजन और महागुरूपूजा विधिवत संपन्न हुई। सायंकाल सरवैश्वर्य (देवी) पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। सभी अनुष्ठान श्री नारायण मिशन के श्री संतोष शान्तिक्कल द्वारा विधिपूर्वक कराए गए।

श्री पी. सुभाष, अध्यक्ष – श्री नारायण संदेश परिषद, ने बताया कि वर्षगांठ समारोह का समापन 30 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा।