भक्ति और उल्लास से सजा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
भक्ति और उल्लास से सजा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 
भोपाल। शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, कटारा हिल्स, भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अलका भार्गव एवं कन्या शिक्षा परिसर भोपाल की प्राचार्या श्रीमती नीरजा शर्मा ने की।
आयोजन का सफल संचालन श्रीमती किरण राघव मैडम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुश्री राधिका रघुवंशी (PGT इंग्लिश), श्रीमती संगीता दल्वी मैम तथा श्री श्रीधर आचारे (संगीत शिक्षक) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें झांकियाँ, नृत्य और भजन संध्या मुख्य आकर्षण रहे। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से सहभागिता की।
✨ विद्यालय का संदेश
विद्यालय का सदैव प्रयास रहता है कि छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना का विकास हो। ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी उत्पन्न करते हैं।
