डिजिटल शिक्षा एकेडमी, धूमा के विद्यार्थियों ने बढ़ाया संस्थान का गौरव

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 999 3268 143 

धूमा। शासन से मान्यता प्राप्त डिजिटल शिक्षा एकेडमी, धूमा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान के होनहार छात्र आदित्य इनवाती ने डीसीए (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) तथा होनहार छात्रा कु. अंजली झारिया ने पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
संस्थान परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों विद्यार्थी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करें तथा अपने परिवार, संस्थान और समाज का नाम सदैव गौरवान्वित करते रहें।
डिजिटल शिक्षा एकेडमी, धूमा शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान है, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
संपर्क:
कहानी रोड, संदीपनी स्कूल के पास, धूमा
 मोबाइल: 8962247365