बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल, 25 सितम्बर 2025।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूटीडी एवं यूआईटी इकाई द्वारा रेड रिबन क्लब के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूआईटी के निदेशक प्रो. नीरज गौर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राजवैद्य, डॉ. प्रवीण शर्मा एवं डॉ. प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे।

 

रेड क्रॉस ब्लड बैंक टीम से डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और श्रीमती दीपशिखा गोयल ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई। साथ ही कैंपस एंबेसडर बीरबल परमार, वरिष्ठ स्वयंसेवक पिंटू परमार एवं हर्षिता अवस्थी, नेशनल कैंपर निशांत उपाध्याय, स्टेट कैंपर आर्यन ठाकुर व लबोनी डे, यूनिट कैंपर अंबर दीक्षित, मोनू जाटव, अभिषेक अहिरवार, शिखा सिंह एवं प्राप्ति गौतम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी के सहयोग से यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।