एनएमओपीएस शाजापुर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनीं सुनीता भिलाला

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइंस नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के अंतर्गत शाजापुर में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में सुनीता भिलाला की नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव उदय सिंह मालवीय, जिला अध्यक्ष गोरेलाल सूर्यवंशी, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती पडोले सहित जितेन्द्र सिंह राजपूत, घनश्याम गुप्ता, श्रीमती प्रभा शिवहरे, श्रीमती भावना श्री कार, श्रीमती अनीता चौहान, श्रीमती नर्मदा शर्मा एवं श्रीमती पल्लवी खेनवार ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नियुक्ति पर सुनीता भिलाला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।