ड्राइवर विरोधी काले कानूनों के खिलाफ भोपाल में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल/भोपाल टैक्सी चालक संघ, जो भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध है, ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रही टैक्सी चालकों की हड़ताल का समर्थन करते हुए आज बोर्ड ऑफिस चौराहा, एम.पी. नगर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से टैक्सी चालकों ने ड्राइवर विरोधी बताए जा रहे काले कानूनों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

संघ की प्रमुख मांगों में मोटर वाहन अधिनियम दिशा-निर्देश 2025 के खंड 17.3 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 67(3) को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग शामिल रही। संगठन का कहना है कि निजी कंपनियाँ इन प्रावधानों का दुरुपयोग कर टैक्सी किराए में 50 प्रतिशत तक कटौती कर रही हैं, जिससे चालकों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ रहा है।

इसके साथ ही संघ ने मांग की कि कंपनियों द्वारा धारा 67(3) के तहत नॉन-कमर्शियल वाहनों को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के रूप में उपयोग करने की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए, क्योंकि इससे व्यावसायिक टैक्सी चालकों को भारी नुकसान हो रहा है।

प्रदर्शन में संगठन के महामंत्री श्री राजेश कुमार नागले, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री विकास सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष श्री करण यादव, कोषाध्यक्ष श्री अलकेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्री अंकित तिवारी सहित संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में टैक्सी चालक उपस्थित रहे।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।