शिक्षक दिवस पर सेंट जॉन्स हा.से. स्कूल में हुआ कार्यक्रम

 

 

*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

 

भोपाल। गोविंदपुरा स्थित सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आज दिनांक 04 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। चूंकि 05 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है, इसलिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन एक दिन पूर्व ही किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जन्मतिथि पर आर्चडीकेन डॉ. अनिल मार्टिन और प्राचार्य डॉ. सुमन मार्टिन ने उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि बदलते समय में डिजिटलाइजेशन के युग की आधुनिक शिक्षा पद्धतियों को सम्मान और आदर के साथ अपनाना आवश्यक है।

 

प्राचार्य डॉ. सुमन मार्टिन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व संपूर्ण विश्व में सराहा जाता है। गुरुओं के प्रति आदर और भारतीय संस्कृति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार और शिक्षा दोनों के संतुलन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मैनेजर अमन मार्टिन द्वारा किया गया।