अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे अस्थाई कर्मचारी।
अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे अस्थाई कर्मचारी।
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के वेनर तले आज प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी अंशकालीन कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय न्यायोचित मांगों की समर्थन में आज मंत्रालय के सामने सतपुड़ा के गेट नंबर 2 के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए हैं पहले दिन आज सत्याग्रह में प्रमोद बर्डे बैतूल महेंद्र सारस धार भूपेंद्र पांडे भोपाल जितेंद्र बरखड़े बैतूल राकेश कुशवाहा रीवा आदि बैठे आंदोलन में सागर रीवा बैतूल धार विदिशा बालाघाट मंडला आदि के सैकड़ो अस्थाई कर्मचारी शामिल हुए ।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति ने में बताया है कि राज्य सरकार ने 22 दिसंबर 2025 को आदेश जारी करके अस्थाई 5 संवर्ग के 3 लाख पदो को संखेतर घोषित कर दिए हैं जिस कारण स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारी अधिकार विहीन हो गए हैं उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को न्यायालय आदेश के बाद भी नियमित नहीं किया जा रहा है अंशकालीन कर्मचारियों को भी अभी तक कलेक्टर दर का वेतन नहीं दिया गया है जिस कारण पूरे प्रदेश के अस्थाई कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है कर्मचारियों की मांग है कि शान द्वारा जारी किया गया आदेश दिनांक 22 दिसंबर 2025 को निरस्त किया जाए स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए दैनिक वेतन भोगियों को 2016 से नियमित किया जाए अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए अस्थाई कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए आज आंदोलन में सत्येंद्र पांडे चांद सिंह अरुण कुमार भोपाल महिपाल लीलारै बालाघाट जयवंती उईके बैतूल लाल मियां भोपाल महेंद्र गिरी बनखेड़ी सुनील पाठक होशंगाबाद आदि सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक राज सरकार पांच सूत्रीय मांगों को मंजूर नहीं कर लेगी ।
भवदीय
अशोक पांडेय
प्रति
श्रीमान संपादक महोदय
