ठाकुर गोपाल सिंह राजपूत का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ठाकुर गोपाल सिंह राजपूत का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। करणी सेना परिवार के जिला महामंत्री ठाकुर गोपाल सिंह राजपूत का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत गऊ माता के पूजन से की गई, जिसके पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और ठाकुर गोपाल सिंह राजपूत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजन में करणी सेना परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य तथा टीम सहयोग ठाकुर साव की पूरी मित्र मंडली विशेष रूप से उपस्थित रही।
इस अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीयता के साथ जन्मदिवस समारोह में सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली। आयोजन का समापन आपसी सद्भाव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
