सागर में राष्ट्रीय सनातन सेना का प्रथम कार्यक्रम सम्पन्न
सागर में राष्ट्रीय सनातन सेना का प्रथम कार्यक्रम सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
सागर (मध्य प्रदेश)। बुंदेलखंड की पावन धरती, लाखा बंजारा झीलों की सुंदर नगरी सागर में आज राष्ट्रीय सनातन सेना का पहला कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्म के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री धर्मेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र योगी, बुंदेलखंड प्रभारी श्री नीतीश योगी एवं उत्तर प्रदेश के ललितपुर से युवा जिला अध्यक्ष श्री ललित योगी सहित सागर संभाग के अनेक सनातनी कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज में एकता एवं धार्मिक मूल्यों के प्रसार पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए युवाओं को संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समस्त सागर संभाग के सनातनी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं वंदन-अभिनंदन प्रेषित किया गया। सभी ने माता रानी से प्रार्थना की कि वे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सभी को दिन दूनी-रात चौगुनी उन्नति प्रदान करें।
कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के उद्घोष के साथ
