महाराष्ट्र की देवी भोपाल में होगी विराजमान

 

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल। श्री आदर्श नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति कबीटपुरा इस वर्ष अपने 52वें स्थापना वर्ष पर विशेष आयोजन कर रही है। समिति के अध्यक्ष सुनील हवेलिया ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र से लाई गई भव्य देवी प्रतिमा को कबीटपुरा में विराजमान किया जाएगा।

 

समिति द्वारा प्रतिदिन विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश से डालचंद योगीनाथ एवं उनके साथी नितेश वर्मा, पुनीत वर्मा, अनिल वर्मा, कृष्णकांत वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, जहेश वर्मा और विकास वर्मा को लगातार 31 वर्षों से दुर्गा स्थापना पर देवी जागरण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

 

समिति ने भक्तों और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।