*गुरु गोरखनाथ परिवार भोपाल का स्नेह मिलन समारोह संपन्न*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 भोपाल निमनवाडा निवासी गोरखनाथ परिवार का स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से प्रारंभ हुआ। सर्व प्रथम महिलाओ द्वारा दौड़ प्रतियोगिता ,कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ ,अंताछरि आदि की गयी। बच्चों द्वारा सांस्कृत्तिक कार्यक्रम पेस किये गए। 

 

मिलन समारोह में मंचासीन संस्था पदाधिकारी श्री उदेराम जी धोटे ,श्री गोविंदराव जी धोटे् श्री श्रवण जी धोटे, श्री अजाबराव जी चडोकार, श्री दीनानाथ जी धोटे ,श्री भगवत जी धोटे ,श्री कृष्णा जी धोटे, भोमा जी, पंजाब राव जी , गणेश जी ,एवम अतिथियो मे श्री संतोषराव लिखितकर ,श्री एस आर कापसे, श्रीडोंगरेजी पडलक् जी, देशमुखजी, पांडेजी, बरडेजी,, दवंडेजी, कुंभारे,गायकवाड़ जी, आदि उपस्थित हुए। 

 

श्री डी एन धोटे जी ने बताया कि कुछ वर्षो से गुरु गोरखनाथ परिवार ने पिकनिक को मिलन समारोह का स्वरूप दिया है। हम भोपाल वासी 20-25 परिवार के लोग एक साथ सम्मिलित होकर विभिन्न कार्यक्रम को करते हुए आनंद लेते है। श्री वामनराव धोटे ने गॉव के विकास और आर्थिक सहयोग मे बढ़ावा देने की बात कही। वही श्री श्रवण धोटे जी ने गुरु गोरखनाथ मठ निमनवाडा के संत वारल्या जी महाराज के चमत्कार एवम प्रचार प्रसार की बात को प्रमुखता से रखी गई। वक्तव्य में श्री संतोष लिखितकर जी, श्री देवेंद्र डोंगरे जी एवम प्रमोद पडलक् जी एवं श्रीमती प्रेरणा ताई बरडे ने भी गोरखनाथ मन्दिर के विषय में अपने अपने विचार साझा किये गए। इस अवसर पर नाथ योगी समाज के मीडिया प्रभारी संतोष योगी का सम्मान भी किया 

 

कार्यक्रम मे आयोजित खेल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में ग्राम निमनवाडा के सभी दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. खुशराज धोटे एवम श्री सतीश धोटे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा साथियों मे सर्व श्री गणेश ,आशीष, धोटे,राजेश ,योगेश,पाटनकर कमलेश धोटे राजेश बोहरपी आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।