नये साल की शुरुआत विश्व बहराणा दिवस से

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

संत नगर - नये साल की शुरुआत विश्व बहिराणा दिवस का पर्व खुशी एवं उमंग के साथ सिंधी समाज की अग्रणी महिलाओं की संस्था सिंधी महिला पंचायत ने मनाया। एक जनवरी को इस त्यौहार का आयोजन सिंधी समाज के लोग करते है झूलेलाल मंदिरों में बहराणा सजा या जाता हे महिला पंचायत की टीम ने भी बहराना सजा कर अपनी संस्कृति का परिचय दिया अध्यक्ष किरण वाधवानी ने बताया हर शुभ कार्य की शुरूआत बहराने साहिब की ज्योत प्रज्वलित कर करने से शुभ कार्य में कोई विघ्न नहीं आता नए मकान के उदघटन, शादी एवं जनेऊ या दुकान का मुहूर्त बहराने से करने पर बरकत है और विघ्न नहीं आते। यहां अंग्रेजी नव वर्ष के आगमन पर राम कृष्ण की धुनी भी लगाई गई प्रसाद में तहरी चने का भोग लगाया सभी ने अपने सिर पर बहराना साहिब उठाकर देश की खुशहाली की सामूहिक प्रार्थना की। बहराने की सजावट पद्मा उदासी और किरण वाधवानी ने मिल कर की प्रोग्राम मे किरण वाधवानी, मधु लालवानी, मयूरी मरजानी, नूतन, लता, माया, नैना वाधवानी, लावया, नेहा आहूजा उपस्थित रही प्रोग्राम उपरांत बहराने का विसर्जन भी किया गया।