लायंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई।

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 के रीजन 5 की रीजन कॉन्फ्रेंस रश्मि का भव्य आयोजन होटल सेलीस्टियल पार्क भोपाल में लगभग 450 लायन सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ, मुख्य वक्ता के रूप में पुणे से पधारे एमजेएफ लायन द्वारका जालान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिपरिया से पधारे मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह एवं भोपाल से प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मालवीय विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष जैन द्वारा किया गया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य संपादक लायन राज ढींगरा एवं संपादक लायन राधा रमन अग्रवाल द्वारा संपादित रीजन स्मारिका "रश्मि" का विमोचन मंच पर विराजमान मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया कार्यक्रम में संगीत चित्रकला साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रीजन चेयरपर्सन द्वारा रीजन के सभी क्लब के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष जोन चेयरपर्सन एवं अन्य पदाधिकारीयों को रीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया।