जन पक्ष में गूंजी तिनका सामाजिक संस्था की आवाज

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

 

टिमरनी/ग्रामीण अंचलों में बेटियों की सुरक्षा, लैंगिक समानता और आत्मरक्षा को लेकर निरंतर सक्रिय तिनका सामाजिक संस्था की आवाज अब व्यापक मंच तक पहुंची है। संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी एवं सचिव माना मंडलेकर हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लोकप्रिय टॉक शो “जन पक्ष” में शामिल हुए। यह कार्यक्रम अब प्रसारित हो चुका है।बताया गया कि उमंग सिंघार ने तिनका सामाजिक संस्था के सामाजिक कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से देखा और उनसे प्रभावित होकर संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।शो में यह भी बताया गया कि तिनका सामाजिक संस्था द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बालिकाओं को कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनमें आत्मविश्वास का विकास हुआ है और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सामने लाने और प्रशासन तक पहुंचाने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रितेश तिवारी ने कहा कि तिनका सामाजिक संस्था का उद्देश्य हर गांव तक पहुंचकर बच्चों और बेटियों को सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक बनाना है।