भोपाल हेडलाइंस, सिराली संवाददाता – संजय योगी

 

 

सिराली में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत

 

 

सिराली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार 12 अगस्त को सिराली नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य देश के जांबाज सैनिकों के सम्मान और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा।

 

यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे राधा कृष्ण खेल मैदान से हुआ, जो पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मस्जिद मोहल्ला, गांधी चौक, राधा कृष्ण मंदिर, मेघनाथ चौक होते हुए पुनः राधा कृष्ण खेल मैदान पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,माहेश्वरी ग्रुप , फुटकर व्यापारी संघ की टीम पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 

डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार सैकड़ों नागरिक तिरंगा लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह,जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राजपूत, लड्डूपटेल तिरंगा यात्रा संयोजक नरेंद्र राजपूत, सहसंयोजक विनय शर्मा, पंकज गुप्ता, राहुल शाह कैलाश चंद्र अग्रवाल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा,फुटकर व्यापारी संघ अध्यक्ष शेख असलम एवं उनकी टीम, समाजसेवी बहादुर सिंह ठाकुर, शंभू सोमानी आशीष पवार, शरद गुप्ता, शिवम सोनी, महेंद्र मालवीय, रेंजर शाह, मुकेश पुनासे, मोहन कुशवाह, शिवदीन कुशवाह, अरुण चौरे, रामकृष्ण चोरे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, संयोजक नरेंद्र राजपूत एवं सहसंयोजक विनय शर्मा ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सभी नागरिकों एवं स्वागत करने वालों का आभारव्यक्त किया।