अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, देश सेवा का लिया संकल्प
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, देश सेवा का लिया संकल्प
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई तथा राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए देशवासियों से समर्पित भाव से राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उत्तर प्रदेश से सुभाष शर्मा, अरुण वर्मा, मध्यप्रदेश से अनिल बाजपेई, हरियाणा से देवकी नंदन खंडूजा, हिमाचल प्रदेश से ताराचंद्र राणा, झारखंड से राजकुमार तिवारी व आलोक रंजन, बिहार से विजय प्रसाद व अंजनी कुमार, महाराष्ट्र से योगेश कालूराम, छत्तीसगढ़ से विजय वर्मा तथा पी.सी. जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
