मुरैना में राष्ट्रीय बजरंगदल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न 

संतोष योगी की खबर  99932 68143

विजेंद्र आर्य बजरंगदल जिलाध्यक्ष, विशाल खटीक बने जिला महामंत्री मुरैना | 15 16 नवंबर 2025 को मुरैना स्थित बसंती वाटिका में राष्ट्रीय बजरंगदल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ| वर्ग में नगर, जिला एवं प्रान्त के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया|

प्रशिक्षण में सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे | अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् प्रान्त उपाध्यक्ष रिटायर्ड DSP सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन, प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया, प्रांत उपाध्यक्ष ज्योतिषगुरु सुरेश आचार्य एवं प्रांत मंत्री कुबेर चंद्र गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को विभिन्न सत्रों में संगठन की गतिविधियों से परिचित कराया गया| वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रान्त महामंत्री संजीव पटेरिया ने संगठन की रूपरेखा एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला| प्रान्त उपाध्यक्ष Ex DSP सुरेंद्र सिंह तोमर ने धरना प्रदर्शन एवं क़ानून के बारे में जानकारी दी| प्रान्त मंत्री कुबेरचंद्र गर्ग ने साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा केंद्र पर प्रकाश डाला| राष्ट्रीय बजरंगदल प्रान्त उपाध्यक्ष सुरेश आचार्य ने संगठन की पद्धति, प्रचार-प्रसार, पत्रकारों से संपर्क और सोशल मीडिया का उपयोग और सावधानियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी |

विशेष चर्चा सत्र में डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया के आगामी प्रवास और हिन्दू रक्षा निधि की योजना तैयार की गई |  

मुरैना में आयोजित वर्ग में प्रांत उपाध्यक्ष में श्योपुर जिला जिलाध्यक्ष विजेंद्र आर्य, जिला महामंत्री विशाल खटीक, जिला धर्मरक्षा प्रमुख रामजन्म मीणा, जिला मीडिया प्रभारी रामवीर रजक, श्योपुर नगर उपाध्यक्ष पवन आर्य, दांतरदा नगर गौरक्षा प्रमुख जीतू मीणा, जैनी मानपुर नगर गौरक्षा प्रमुख देवेंद्र मीणा, श्योपुर नगर अखाड़ा प्रमुख किशन सिंह तंवर, सियापुर नगर उपाध्यक्ष विशाल मीणा, मुरैना जिलाध्यक्ष रामकुमार मंगल, जिला महामंत्री दिलीप यादव की घोषणा की गई।

नवीन दायित्ववान पदाधिकारियों को संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।