यू.के. कॉन्वेंट को-एड स्कूल का वार्षिक महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

कोटरा सुल्तानाबाद।

यू.के. कॉन्वेंट को-एड स्कूल, कोटरा सुल्तानाबाद द्वारा पंडित खुशीलाल ऑडिटोरियम में विद्यालय का वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नाटक, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, मंच अनुशासन एवं प्रस्तुति स्तर अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेनू गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस वार्षिक महोत्सव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।