अम्बेडकर जयंती पर साईबाबा नगर में विविध कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर की जयंती पर साईबाबा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित सभी कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इन सभी कार्यक्रमों का संयोजन आयोजक दीपक जाधव के नेतृत्व में किया गया, जिनकी सक्रिय भूमिका पूरे दिन स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

प्रातः 10 बजे डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रतिमा स्थल, बाउंड्री साईबाबा नगर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर बाबा साहब को नमन किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में भी आयोजक दीपक जाधव विशेष रूप से सक्रिय रहे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे 1250 शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दीपक जाधव भी उपस्थित रहे और मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

शाम 7 बजे साईबाबा नगर से पी.सी. नगर तक भव्य केंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च डॉ. अम्बेडकर के विचारों के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक एकता का संदेश देता हुआ आगे बढ़ा। इस विशाल केंडल मार्च के सफल संचालन में भी दीपक जाधव की भूमिका केंद्रीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मा. श्री पी.सी. शर्मा तथा पूर्व उपाध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी मा. श्री सैय्यद साजिद अली साहब शामिल हुए। दोनों ने डॉ. अम्बेडकर के महान योगदान को स्मरण करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

पूरे कार्यक्रम का सफल, अनुशासित और प्रभावी आयोजन दीपक जाधव द्वारा किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों ने अत्यंत सराहा।