विधायक रामेश्वर शर्मा एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने भी लिखे पत्र
विधायक रामेश्वर शर्मा एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने भी लिखे पत्र
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
आर.पी. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री कार्यशैली के कारण स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त
भोपाल। आर.पी. गुप्ता वर्तमान में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद पर लोक निर्माण विभाग, राजधानी परियोजना संभाग क्र.-01, भोपाल में पदस्थ हैं। इनके क्षेत्रान्तर्गत कई निर्माण कार्य कर चल रहे हैं।
राजधानी परियोजना लोक निर्माण संभाग क्र. 1 के कार्यपालन यंत्री श्री आर.पी. गुप्ता के स्थानांतरण से क्षेत्रीय जनप्रतितनिधियों में नाराजगी नजर आ रही है। संभाग के अन्तर्गत चल रहे सड़कों के कार्य नियत समयावधि में पूर्ण न होने से रहवासियों को असुविधा हो रही है, जिससे उनके द्वारा स्थानीय विधायकों के समक्ष समस्या भी रख चुके हैं। चाहे जे.के. रोड, गोविंदपुरा जो विगत 3 वर्ष से बन रहा है आज भी जनता परेशान है। श्रीमती कृष्णा गौर स्वयं भी आर.पी. गुप्ता से त्रस्त हैं, क्योंकि आयेदिन स्थानीय रहवासियों द्वारा श्रीमती कृष्णा गौर को ढेरों शिकायतें पहुंच रही हैं।
वहीं दूसरी ओर शाहपुरा बंसल अस्पताल से दानिशकुंज की तरफ जाने वाली सड़क भी अधूरी ठेकेदार बेलगाम, गुप्ताजी कार्य समय पर नहीं करवा पाने से कोलार के रहवासी शिकायत क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा से प्रतिदिन कर रहे हैं एवं बार-बार आर.पी. गुप्ता को निर्देशित किया जाता है बरसात प्रारंभ होने के पूर्व शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, परन्तु आर.पी. पर उक्त निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ रहा है, क्योंकि उनका स्थानांतरण बुधनी हो जाने से विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा स्वयं लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह जी को स्थानांतरण निरस्त करने हेतु पत्र लिखा गया है। क्षेत्रीय जनता एवं विधायकगण चाहते हैं कि जब तक आर.पी. गुप्ता को सौंपे गये कार्य पूर्ण नहीं हो जाते तब तक उनका स्थानांतरण स्थगित हो जावे।
