विंध्य एकता परिषद का 

"होली मिलन समारोह -2026" का आयोजन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल, विंध्य एकता परिषद मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा "होली मिलन समारोह -2026" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 7 मार्च 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक मयूर पार्क, लिंक रोड न.-1, तुलसी नगर (1250), भोपाल में आयोजित होगा। इस रंगारंग आयोजन में विभिन्न फगुआ मंडलियों द्वारा "बघेली फगुआ" का गायन किया जाएगा। परिषद ने इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों को एकत्रित करने एवं होली के पावन पर्व पर सभी को एकता और भाईचारे का संदेश देने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में विशिष्ठ जनों की उपस्थिति में यह उत्सव भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिषद ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है। यह आयोजन तन-मन-धन से सहयोग की आवश्यकता है।

निवेदक:

श्रीमती वंदना द्विवेदी, प्रदेशाध्यक्ष, विंध्य एकता परिषद म.प्र. भोपाल

कार्यक्रम के आयोजन में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष रामकिशोर त्रिपाठी, महासचिव मोहन प्रसाद मिश्रा, सचिव भूपेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित कुमार पांडेय एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यगण भी सहयोग प्रदान करेंगे। महिला कार्यकारिणी की ओर से श्रीमती बबली सिंह (प्रदेशाध्यक्ष) एवं अन्य सदस्य भी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।

समस्त कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी के सदस्यगण इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने प्रयासों में जुटे हुए हैं।