विशाल बिछेले बने सह कार्यालय मंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल भारतीय जनता पार्टी गुरु नानक मंडल के समर्पित कार्यकर्ता विशाल बिछेले को कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

 बिछेले लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण से पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इस अवसर पर भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति एवं भोपाल जिला मंत्री राकेश कुकरेजा यतिन मकवाना का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिछेले को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।