विष्णु मीणा बने कांटाफोड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह*
*विष्णु मीणा बने कांटाफोड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह*
*निर्मल पुरोहित ने जताया आभार, जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान*
संतोष योगी की खबर
देवास, चिंतन बैठकों के कई दौर के बाद कांग्रेस संगठन ने बड़ा निर्णय लेते हुए कांटाफोड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विष्णु मीणा की नियुक्ति की है। विष्णु मीणा मीणा समाज के लोकप्रिय युवा सरपंच एवं ग्राम पंचायत खल के जनप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं।
यह नियुक्ति मनीष चौधरी (जिला कांग्रेस अध्यक्ष, देवास) द्वारा जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई। जैसे ही विष्णु मीणा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने की खबर सामने आई, कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता निर्मल पुरोहित ने कहा कि विष्णु मीणा जैसे जमीनी कार्यकर्ता को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी का आभार व्यक्त किया।
निर्मल पुरोहित ने कहा कि इस निर्णय से पार्टी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
विष्णु मीणा की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आगामी समय में क्षेत्र में कांग्रेस को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
