विवेकानंद पब्लिक स्कूल में भव्य 45वाँ वार्षिक समारोह आयोजित
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में भव्य 45वाँ वार्षिक समारोह आयोजित
शिक्षा और संस्कृति के संगम ने मोहा हजारों अभिभावकों का मन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल विवेकानंद पब्लिक स्कूल (वी.पी.एस.) में 45वाँ वार्षिक समारोह अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देश के प्रत्येक राज्य की संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लगभग 2100 अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से तीन वर्ष के नन्हे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन की पहली मंच प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। वी.पी.एस. की नेहरू नगर एवं कोटरा शाखा के कुल 950 विद्यार्थियों ने इस समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में माननीय सचिव श्री वी.के. वर्मा जी, संचालक श्री विनीत कुमार वर्मा जी, स्कूल डायरेक्टर श्री सुयश वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और समारोह को गरिमामय बनाया।
