व्यास म्यूजिकल 18 मई को कहेगा जिंदगी प्यार का गीत है
*व्यास म्यूज़िकल 18 मई को कहेगा ज़िन्दगी प्यार का गीत है*
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल में धार्मिक, सामाजिक एवं संगीत के निःशुल्क कार्यक्रम करते रहने में अपनी पहचान बना चुके व्यास म्यूज़िकल ग्रुप की स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में 18 मई की शाम साढ़े तीन बजे से पुनः एक शानदार संगीतमयी कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किये जाने की तैयारी जोर शोर से की जा रही है l
व्यास म्यूज़िकल ग्रुप के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एम. पी. व्यास, अध्यक्ष संजय पी. एल. व्यास एवं आयोजक/एंकर निवेदिता व्यास ने बताया कि ग्रुप के इस 10वें लोकप्रिय गीतों के निःशुल्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, भारतीय वायु सेना के पूर्व विंग कमांडर हिमांशु जायसवाल, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अविनाश बाजपेई, पांचजन्य के ब्यूरो चीफ हरिमोहन मोदी, श्रीराम कॉलेज के संचालक व्ही. के. वर्मा, देश न्यूज़ चैनल के एडीटर इन चीफ जय श्रीवास्तव, दैनिक निर्दलीय समाचार पत्र के सम्पादक कैलाश आदमी तथा सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को शोभायमान करेगी वहीं दूसरी तरफ़ भोपाल के एक से बढ़कर एक सिंगर अपनी मधुर आवाज़ से लगभग 35 से 40 युगल गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोहने की तैयारी साउंड इंजीनियर आफ़ाक खान एवं लेपटॉप ऑपरेटिंग जोया खान के अनुभव के आधार पर किये हुए हैं l
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज की राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यक्रम की आयोजक/एंकर निवेदिता व्यास की शानदार आवाज़ में टाइटल गीत *ज़िन्दगी प्यार का गीत है* सुनने के इंतज़ार वाले इस कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से मध्य प्रदेश के भिन्न भिन्न जेल में बंदी भाई-बहनों को निःशुल्क मनोरंजन प्रदान करने वाले सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के संस्थापक व भजन लेखक-गायक सुरेश गर्ग को *चैम्पियन ऑफ़ जेल संगीत अवार्ड* से, मीता श्रीवास्तव को *बेस्ट फीमेल सिंगर अवार्ड* से, शशिलता को *वर्सेटाईल सिंगर अवार्ड* से, रफ़्तार म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष तालिब भोपाली को *फ़ाईन विडियो मेकर अवार्ड* से, सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की लेपटॉप ऑपरेटर बेबी अलीज़ा खान को *बेबी सिंगर अवार्ड* से तथा आयशा खान व बी. एल. रायकवार को सुर शंकरा सम्मान से से विभूषित किया जायेगा l
कार्यक्रम की आयोजक निवेदिता व्यास ने कार्यक्रम में शामिल सभी होनहार सिंगर्स को निर्धारित समय में उपस्थित होने तथा राजधानी भोपाल के समस्त म्यूज़िकल ग्रुप ऑर्गनाइज़र सहित समस्त संगीत प्रेमियों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है l
