भोपाल हैडलाइन सिराली संवाददाता जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 

 

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार द्वारा स्वागत समारोह

 

 

सिराली, वार्ड क्रमांक 06 में नगर परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण किए जाने पर स्थानीय वार्डवासियों एवं गायत्री परिवार द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री मंदिर प्रांगण में किया गया, जहाँ सम्पन्न निर्माण कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

32 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य

5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण

4 लाख रुपये की लागत से गायत्री मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक से सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया गया है।

इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि शिवदास गुर्जर, तथा पार्षद राहुल शाह का विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा के दिन सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों की अपेक्षा की।