सागर रॉयल विला में महिला दिवस और रंग पंचमी की धूम
सागर रॉयल विला में महिला दिवस और रंग पंचमी की धूम
संतोष योगी की खबर 99932 68143
होशंगाबाद रोड स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी में मौज मस्ती ग्रुप द्वारा महिला दिवस और रंग पंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के संस्थापक सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात कॉलोनी की सक्रिय वरिष्ठ महिलाओं को विभिन्न आकर्षक टाइटल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
पूरा कार्यक्रम बॉलीवुड थीम पर आधारित रहा, जिसमें कॉलोनी की महिलाओं ने बॉलीवुड सितारों का रूप धारण कर अपने अलग-अलग अंदाज़ में शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। उनके उत्साह और प्रतिभा ने कार्यक्रम में मनोरंजन और उमंग का रंग भर दिया।
महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए गए गीत और कविताओं ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उपस्थित सभी लोगों ने इन प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की।
मौज मस्ती ग्रुप पिछले कई वर्षों से कॉलोनी में सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इस ग्रुप की स्थापना का उद्देश्य कॉलोनी के सभी निवासियों को हर त्योहार पर एक साथ जोड़कर खुशियों के साथ उत्सव मनाना है। साथ ही यह समूह महिलाओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित भी करता है।
