घरेलू बजट, बचत एवं विवाह पूर्व सलाह पर कार्यशाला का आयोजन
घरेलू बजट, बचत एवं विवाह पूर्व सलाह पर कार्यशाला का आयोजन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। तुलिका सामाजिक, कला, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा महिला हितार्थ घरेलू बजट एवं बचत तथा विवाह पूर्व (प्री-मैरिज) काउंसलिंग विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर 2025, दोपहर 12 बजे दुष्यंत संग्रहालय, ई-115/21, शिवाजी नगर, भोपाल में किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में महिलाओं को लोन, एसआईपी, ईएमआई, म्यूचुअल फंड आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। बैंकिंग क्षेत्र से रेखा तिवारी (अधिकारी) एवं समीक्षा सिंह राठौर (महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, इंदौर) म्यूचुअल फंड एवं शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी साझा करेंगी।
विवाह पूर्व काउंसलिंग सत्र में पूर्व एआईजी अलका शुक्ला, साइकोलॉजिस्ट मेघावी चौरे, एडवोकेट दिव्या रावत एवं आशा गोस्वामी विवाह पूर्व सलाह के लाभ, बढ़ते तलाक तथा घरेलू हिंसा से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष विनीता (श्रीवास्तव) त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर विवाह पूर्व सलाह विषय पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ वकीलों, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, लॉ प्रोफेसरों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के आलेख एवं सुझाव शामिल हैं।
यह कार्यशाला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ पारिवारिक जीवन की दिशा में एक सार्थक पहल होगी।
— विनीता (श्रीवास्तव) त्रिवेदी
संस्था अध्यक्ष
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 16/12/2025
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: दुष्यंत संग्रहालय, ई-115/21, शिवाजी नगर, भोपाल
