तुलसी माता की पूजा से दरिद्रता कोसो दूर - किरण वाधवानी
तुलसी माता की पूजा से दरिद्रता कोसो दूर - किरण वाधवानी
संतोष योगी की खबर
99932 68143
संत नगर - विजय श्री एज्यूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में आज 25 दिसंबर को विद्यार्थियों द्वारा तुलसी पूजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान से मंत्रोच्चारण द्वारा पण्डित राज कुमार गर्ग द्वारा की गयी। कार्यक्रम बजरंग सेना समिति ओर लाइफ लाइन स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। प्राचार्य किरण वाधवानी ने कहा विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोडने का यह एक सशक्त माध्यम है। विद्यार्थी कच्चे गडडे की तरह होते है उनको जैसो डाला जाएगा वैसे ही डलेगे इसलिए उनको बचपन में ही संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है जिस घर में भूरी नजर, दुःख दर्द, दरिद्रता कोसो दूर रहती है यहा पर कमलेश देवानी द्वारा 50 से अधिक विद्यार्थियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। यहा पर बच्चो ने तुलसी माता की आरती कर परिक्रमा भी की। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहकार रुप कुमार सोनी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, गोविंदराम वाधवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, शमी गंगवानी आदि मौजूद थे।
