शासकीय वाहन चालक संघ की बैठक में ज़ोन 13 को मिला नया नेतृत्व 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल।मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की बैठक आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को जाटखेड़ी सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार के तहत ज़ोन 13 के वाहन चालक संघ अध्यक्ष पद पर संजय पथरोल को मनोनीत किया गया, वहीं श्रमिक संघ ज़ोन 13 की अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी महादेव भाले राव को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष साबिर खान ने की। कार्यक्रम का संचालन मुशीर मोहम्मद एवं नवल गौरे द्वारा किया गया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही कमिश्नर से मुलाकात कर मांगों का निराकरण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

इरफान अल्ताफ (जिला अध्यक्ष), नवल गौरे (प्रभारी), मुशीर मोहम्मद (श्रमिक संघ अध्यक्ष), मंजर खान, शारिक खान (ज़ोन 10,13 प्रभारी), सैयद अदनान अहमद (कार्यालय सचिव), संजय (दरोगा), ज़फर अली चौहान (ज़ोन 02 अध्यक्ष), विनोद, नवाज, समीर खान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंजर अली द्वारा उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया गया। भोजन पश्चात बैठक का समापन हुआ।