मर्दानपुर मुक्तिधाम पर पुल निर्माण ठेकेदार का कब्ज़ा,
मर्दानपुर मुक्तिधाम पर पुल निर्माण ठेकेदार का कब्ज़ा,
जनता परेशान
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली/हरदा। ग्राम पंचायत मर्दानपुर में स्थित मुक्तिधाम इन दिनों विवादों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में पुल निर्माण कर रहे ठेकेदार ने मुक्तिधाम की भूमि पर कब्ज़ा कर लिया है। यहां बने टीन सेट पर निर्माण सामग्री रख दी गई है, जिससे मुक्तिधाम का पवित्र स्थल अव्यवस्थित और विवादास्पद स्थिति में पहुंच गया है।
मर्दानपुर के सरपंच सुनील मीणा ने भी बताया है कि मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं फोन जैसे ही उठाएंगे मैं उनसे बात करूंगा कि बिना परमिशन के कैसी तीन सेट में आपकी सामग्री रख दी गई है
ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम अंतिम संस्कार और धार्मिक कार्यों के लिए सुरक्षित जगह है, लेकिन अब ठेकेदार ने इसे निर्माण कार्य का गोदाम बना डाला है। लोगों का कहना है कि यह सीधा-सीधा सामाजिक और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है।
इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सरपंच सुनील मीणा से बात की गई तो उन्होंने कहा— “मामला मेरी जानकारी में नहीं था, आपसे जानकारी मिली है। मैं शीघ्र ही मौके पर जाकर स्थिति देखूंगा और उचित कार्रवाई करूँगा।”
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कब्ज़ा हटाया नहीं गया तो वे सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराएंगे। मुक्तिधाम जैसे सामाजिक स्थल पर इस प्रकार का अतिक्रमण न सिर्फ कानूनन गलत है बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी आपत्तिजनक माना जा रहा है।
यह मामला अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें पंचायत की कार्रवाई पर टिकी
