दशरथ विश्वकर्मा को जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं
दशरथ विश्वकर्मा को जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं
भोपाल हेडलाइंस | भोपाल
संतोष योगी की खबर | 9993268143
भोपाल। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था के फोटोग्राफर एवं वरिष्ठ कैमरामैन दशरथ विश्वकर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, हेडलाइंस 24 न्यूज़ के संपादक संतोष योगी सहित देशभर के कई मीडिया कर्मियों, समाजसेवियों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दशरथ विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दशरथ विश्वकर्मा अपने कार्य के प्रति समर्पित, मेहनती और साहसी फोटोग्राफर हैं, जो मीडिया क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर अपनी पहचान बना रहे हैं।
इस अवसर पर उनके मित्रों और सहयोगियों ने मिलकर धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की का
मना की।
