एनएमओपीएस शाजापुर जिला अध्यक्ष बने गोरेलाल सूर्यवंशी
एनएमओपीएस शाजापुर जिला अध्यक्ष बने गोरेलाल सूर्यवंशी
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइंस नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया द्वारा प्रांतीय सचिव उदय सिंह मालवीय एवं सूरसरि पटेल की अनुशंसा पर गोरेलाल सूर्यवंशी को शाजापुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिला हमेशा से संख्या बल एवं आत्मविश्वास के साथ जमीनी स्तर पर संघर्ष करता आया है, जिसे अब और तेज करने की आवश्यकता है।
उन्होंने संगठन के सदस्यों से तन, मन, धन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संगठन अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकेगा।
