मालवल्लन चामुंडेश्वरी मंदिर में भव्य समारोह, कर्मचारी नेताओं का हुआ सम्मान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
तमिलनाडु। मालवल्लन चामुंडेश्वरी मंदिर में राष्ट्रीय डी ग्रुप कर्मचारी संघ द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष बी. एम. नटराजन तथा कर्नाटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच. एस. नागेंद्र हेद्दुर का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से 8वीं वेतन आयोग, डी ग्रुप कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा देशभर में कार्यरत लगभग 1.30 लाख दैनिक वेतनभोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी, तमिलनाडु के बड़ी संख्या में कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
समारोह के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने इसे कर्मचारी एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।