किंगडम एकेडमी का भव्य उद्घाटन करोंद, भोपाल में सम्पन्न
किंगडम एकेडमी का भव्य उद्घाटन करोंद, भोपाल में सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। करोंद क्षेत्र में मेडिकल, इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए द किंगडम एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। संस्थान का उद्घाटन श्री. विकास चंद्रा जी, श्रीमती भारती वाड्बुदे, श्री नरेंद्र दांगी और सुश्री सोनम दांगी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। यह एकेडमी फर्स्ट फ्लोर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास, सार्थक हॉस्पिटल के निकट, करोंद भोपाल में स्थित है।
संस्थान संचालकों ने बताया कि द किंगडम एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करवाना है, जिससे वे नीत जी में सफल बन सकें। एकेडमी में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी प्रशिक्षकों तथा सुव्यवस्थित कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। यहां विद्यार्थियों को बेसिक से एडवांस स्तर तक तैयारी कारवाई जाएगी, जिसमें विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के साथ साथ माडल प्रश्न भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि करोंद क्षेत्र में इस प्रकार की एकेडमी युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। अंत में संचालकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
द किंगडम एकेडमी का यह शुभारंभ क्षेत्र में शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
