विंध्य एकता परिषद का भव्य होली मिलन समारोह
विंध्य एकता परिषद का भव्य होली मिलन समारोह
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल में विंध्य एकता परिषद, मध्य प्रदेश द्वारा "होली मिलन समारोह -2026" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न फगुआ मंडलियों द्वारा "बघेली फगुआ" प्रस्तुत किया गया, और उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पार्षद ज्योति मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम की जमकर तारीफ की
कार्यक्रम के दौरान परिषद की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वंदना द्विवेदी ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा, "होली का यह पर्व हमें न केवल रंगों में रंगने का अवसर देता है, बल्कि एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश भी फैलाता है। आइए हम सब मिलकर समाज में प्यार और सहयोग का वातावरण बनाएं।"
इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष रामकिशोर त्रिपाठी, महासचिव मोहन प्रसाद मिश्रा, सचिव भूपेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित कुमार पांडेय दीपक गुप्ता महिला कार्यकारिणी की ओर से श्रीमती बबली सिंह एवं अन्य सदस्य भी कार्यक्रम की सफलता में योगदान दे रही थीं। समाज के सभी वर्गों ने तन-मन-धन से सहयोग किया और कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना योगदान दिया। इस उत्सव में पार्षद ज्योति मिश्रा की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी के साथ होली की खुशियाँ साझा की।
