आश्वी कठैत के जन्मदिन पर वृक्षारोपण के साथ भव्य कार्यक्रम
आश्वी कठैत के जन्मदिन पर वृक्षारोपण के साथ भव्य कार्यक्रमभोपाल के गोविंदपुरा भेल में पूर्व पार्षद एवं भारतीय मजदूर संघ यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत की पोती और रविंद्र कठैत की बेटी आश्वी कठैत के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जन्मदिन समारोह के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी महत्व देते हुए वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के समय विजय सिंह कठैत ने कहा, "हम इस वृक्ष की परवरिश अपनी बेटी की तरह करेंगे। पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और इसे बचाना हमारी प्राथमिकता है।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारजन, शुभचिंतक और पड़ोसी उपस्थित रहे। सभी ने जन्मदिन पर राजकुमारी को बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अश्वी अपनी भव्य उपस्थिति के साथ बिलकुल राजकुमारी जैसी लग रही थीं।
समारोह का आयोजन पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से किया गया और इसमें परिवार और समाज के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना ही नहीं, बल्कि बच्चों में और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। इस अवसर पर वार्ड 57 के पार्षद सुरेंद्र वाटिका ने बधाई एवं शुभकामनाएं
